Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली, 8 फरवरी। यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (YPO) पंजाब के तत्वावधान में पंजाब के प्रमुख उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने भारत की संसद का विशेष दौरा किया। इस शैक्षणिक और प्रेरणादायी यात्रा का उद्देश्य उद्यमियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक विरासत और नीति-निर्माण की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना रहा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को नए और पुराने दोनों संसद भवनों को नजदीक से देखने का अवसर मिला। दौरे का प्रमुख आकर्षण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ हुई विशेष बैठक रही, जिसमें उद्यमियों ने उद्योग, इनोवेशन और आर्थिक विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इसे सम्मान और गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से हुई मुलाकात भी बेहद प्रेरणादायक रही। बैठक कक्ष में हुई इस संवाद ने न केवल युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि सरकार के उद्योग-समर्थक और सहयोगी दृष्टिकोण के स्पष्ट संकेत भी दिए। संसद भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रेल राज्य मंत्री एवं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू तथा पुरी से सांसद एवं पर्यटन समिति के चेयरमैन संबित पात्रा से भी मुलाकात कर उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल को लोकसभा और राज्यसभा की लाइव कार्यवाही देखने का अवसर मिला। विशेष आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में दिया गया संबोधन रहा, जिससे सदस्यों को संसदीय प्रक्रिया और नीति-निर्माण की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। कुल मिलाकर YPO पंजाब का यह संसद दौरा उद्यमियों के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को करीब से जानने और सरकार व उद्योग जगत के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।