Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"प्रशासन पर सवाल, आंधी में उड़ी शीट से हाईवे पर बना खतरा"
जीरकपुर: रविवार सुबह अचानक मौसम खराब होने के दौरान आई तेज आंधी और बारिश में अंबाला-जीरकपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज हवाओं के कारण एक बहुमंजिला इमारत की टॉप फ्लोर पर लगाया गया फाइबर शेड उखड़कर उड़ गया और हाईवे किनारे खड़ी एक टैक्सी पर जा गिरा। इस घटना में टैक्सी को हल्का नुकसान पहुंचा, जबकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के झोंकों के साथ ही फाइबर शीट अचानक उखड़कर नीचे गिरी। आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जीरकपुर क्षेत्र में कई होटलों और इमारतों की छतों पर बिना सुरक्षा मानकों के फाइबर शीट लगाकर शेड बनाए गए हैं। तेज हवाओं के दौरान ये शीट्स कभी भी उड़कर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असुरक्षित निर्माणों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।