Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्विग्गी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हूडा और आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन एसएसपी (सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह और डीएसपी/ट्रैफिक (R&D) लक्षण पांडे ने किया। सेक्टर-29 ट्रैफिक ऑडिटोरियम में आयोजित इस सत्र में 110 से अधिक स्विग्गी डिलीवरी पार्टनर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिवा (रीजनल मैनेजर), राहुल ठाकुर (सिटी मैनेजर), जितेंद्र सिंह और रोहित मेहता (ऑपरेशनल मैनेजर), नितिन जैन (एरिया मैनेजर) सहित स्विग्गी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए डिलीवरी पार्टनर्स को ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट पहनने, लेन अनुशासन बनाए रखने, इंडिकेटर का प्रयोग, अधिक गति से बचने और वाहन इंजन को रेड लाइट पर बंद करने के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा, रात में बेहतर दृश्यता के लिए रिफ्लेक्टर्स का उपयोग, साइकिल चलाने को बढ़ावा, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, अंडरएज ड्राइविंग से बचने, और शराब के प्रभाव में गाड़ी चलाने से बचने पर भी जोर दिया गया। विशेष रूप से एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहन को रास्ता देने और घायल व्यक्ति की मदद करने वाले ‘गुड सामरिटन’ नागरिकों को सुरक्षा देने वाले प्रावधानों के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक एडमिन श्री प्रकाश, इंस्पेक्टर डॉ. पर्वेश शर्मा और ट्रैफिक जागरूकता टीम के सदस्यों ने प्रतिभागियों को सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क नियमों के पालन के लिए मार्गदर्शन किया। रोड सेफ्टी क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का यह प्रयास शहर में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।