Uturn Time
Breaking
नगर परिषद दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी हरमिलाप नगर फेस-3 में दूषित पानी से हाहाकार रॉन्ग साइड से आए ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर नशा करने के आरोप में युवक काबू, डोप टेस्ट में मोर्फिन पॉजिटिव एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करना होगा डयूटी का निर्वहन:ज्योति बैंदा नशों के खिलाफ व जागरुकता के लिए भाषण मुकाबले आयोजित लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज में “फेयरवेल पार्टी 2026 – ग्लो अप” का आयोजन किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई: SDM मैरिज पैलेसों में फायर सेफ्टी पर सवाल, लोगों में डर और नाराजगी जीरकपुर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार ढकोली में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका ढकोली पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद
Logo
Uturn Time
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने दी नि:शुल्क पॉलिसी समीक्षा की सहमति
Ludhiana 10 Feb : एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पंजाब) द्वारा आयोजित एक बैठक में उद्योगपतियों के लिए बीमा विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें उद्योगपतियों ने बीमा से संबंधित अपने संदेह बीमा विशेषज्ञों के समक्ष रखे। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए बीमा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं। बैठक के अंत में एपेक्स चैंबर के कन्वीनर राहुल आहूजा ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि क्या कंपनी के स्थानीय विशेषज्ञ उद्योगपतियों की मौजूदा बीमा पॉलिसियों की समीक्षा अथवा ऑडिट नि:शुल्क करेंगे। इस पर मुंबई से आए कंपनी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एपेक्स चैंबर के सदस्यों की बीमा पॉलिसियों की समीक्षा स्थानीय विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क की जाएगी, चाहे सदस्य कंपनी से बीमा पॉलिसी लें या न लें। बैठक में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के स्थानीय प्रतिनिधि बूढ़ी राजा एवं शाखा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एपेक्स चैंबर की ओर से अजीत लकड़ा, संदीप जैन, ओ.पी. बस्सी, जगदीश सिंह कुलार, अमनदीप वत्स, अशोक जैन एवं अमनदीप बस्सी सहित कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। बैठक की अध्यक्षता एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पंजाब) के अध्यक्ष रजनीश आहूजा ने की।