Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 09 Feb : एमएस एन्क्लेव ढाकोली में लंबे समय से टूटी सड़कों और गहरे गड्ढों से जूझ रहे स्थानीय निवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। नगर परिषद की कथित अनदेखी से नाराज़ लोगों ने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद ही पहल करते हुए सड़क पर पेचवर्क का काम शुरू कर दिया। समाजसेवी दिनेश भारद्वाज, भारत सेठी, ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य स्थानीय निवासी मौके पर एकत्र हुए और अपने खर्चे पर गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त करने में जुट गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे काफी समय से टूटी सड़क की मरम्मत को लेकर शिकायतें कर रहे थे, लेकिन बार-बार मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फिसलकर गिर जाते थे, जिससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। बरसात के मौसम में हालात और ज्यादा भयावह हो जाते थे, जब पानी भर जाने से गड्ढे नजर नहीं आते थे और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता था। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद यदि बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला है। निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार नगर परिषद को शिकायतें देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। आखिरकार मजबूर होकर कॉलोनीवासियों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और सड़क पर पेचवर्क करवाया। उनका कहना है कि यह कदम उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी की सड़कों का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह खुद काम करने के लिए मजबूर न होना पड़े। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई गई है। एमएस एन्क्लेव की यह पहल जहां प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, वहीं यह भी दिखाती है कि जब व्यवस्था नाकाम होती है तो नागरिक खुद आगे आकर समाधान तलाशने को मजबूर हो जाते हैं।