Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जिला व सब-डिवीजन स्तर की सभी अदालतों में गठित किए जाएंगे बेंच – सचिव डॉ. अमनदीप
नेशनल लोक अदालत में विवादों का निपटारा करवा कर शीघ्र व सस्ता न्याय प्राप्त करने की अपील नवीन गोगना लुधियाना, 09 फरवरी (यूटर्न) — जिला कचहरियां, लुधियाना तथा सिविल कोर्ट्स—जगराओं, खन्ना, समराला और पायल में स्थित विभिन्न न्यायिक अदालतों में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित की जा रही नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का निपटारा करवा कर आम लोग शीघ्र एवं सस्ता न्याय प्राप्त कर सकते हैं। इन शब्दों का प्रकटाव जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, लुधियाना के सचिव डॉ. अमनदीप ने एक प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के आपसी विवादों का तेज़ और कम खर्च में समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, लुधियाना की ओर से 14 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही इस नेशनल लोक अदालत के माध्यम से जिला कचहरियां, लुधियाना तथा सिविल कोर्ट्स—जगराओं, खन्ना, समराला और पायल में विभिन्न न्यायिक अदालतों में लंबित मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। सचिव डॉ. अमनदीप ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में सिविल मामलों जैसे कि किराया विवाद, बैंक रिकवरी, संपत्ति से संबंधित मामले, बिजली व पानी के बिल (चोरी के मामलों को छोड़कर), वेतन व भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़े विवाद, वन अधिनियम के मामले, आपदा मुआवजा, आपराधिक समझौता योग्य मामले, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत शिकायतें आदि मामलों की सुनवाई सिविल जजों अथवा न्यायिक मजिस्ट्रेटों द्वारा लोक अदालत में की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस नेशनल लोक अदालत में ऐसे प्री-लिटिगेटिव मामलों (जो अभी तक किसी अदालत में दायर नहीं किए गए हैं) का भी पक्षकारों की आपसी सहमति से निपटारा कराने के प्रयास किए जाएंगे।