Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 09 Feb : जीबीपी रोज़वुड में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मंदिर समिति की ओर से 9वां स्थापना दिवस पूरे श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई, जिसमें पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर लोक-कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत सोसायटी की कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए और राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर समिति के चेयरमैन व सदस्यों ने बताया कि स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य संगत को धर्म, सेवा और आपसी भाईचारे से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मंदिर लगातार सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम के समापन पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवदारों ने पूरी निस्वार्थ भावना से सेवा निभाई। स्थानीय निवासियों ने मंदिर समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।