Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/10 फरवरी। मानसा में एक पुलिसकर्मी पर इनोवा गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनने का आरोप लगा है। पुलिसकर्मी ने लिफ्ट लेने के बाद इनोवा ड्राइवर से मारपीट की और उसे सड़क पर फेंककर गाड़ी व हथियार लेकर फरार हो गया। बाद में, सरदूलगढ़ इलाके में उसी हथियार से फायरिंग करते हुए उसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के पीड़ित गुरप्रीत सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने मारपीट करने और गाड़ी व हथियार छीनकर फरार होने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीते दिन डीआईजी हरजीत सिंह ने भी जांच का आश्वासन दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मानसा पुलिस द्वारा अभी तक फरार पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज न किए जाने पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। पीड़ित और स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई न होने पर चिंता जता रहे हैं। ----