Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/10 फरवरी। मोगा में दिनदहाड़े 2 दोस्तों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों के पैरों में गोलियां लगी हैं। एक को तीन गोलियां, जबकि दूसरे के पैर में एक गोल लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो भी ‘निरवैर_सिंह_607’ के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं और रास्ते में जा रहे युवकों पर अचानक फायरिंग कर देते हैं। वहीं फायरिंग की बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा- यह हमारा रोष है उन लोगों के खिलाफ, जो आकर पंजाब को अपने बाप की पैतृक जायदाद समझ बैठे हैं। ये लोग बाहर से आकर पंजाब का माहौल खराब करते हैं। उधर, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 3 बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 11.15 बजे जीरा रोड पर हुई। घायलों की पहचान अशोक कुमार और सबोध के नाम से हुई। जो यहां एक कंपनी में पल्लेदारी का काम करते थे। सुबह वह खाना खाने के लिए अपने घरों की ओर जा रहे थे। तभी अचानक तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते देख मौके पर हड़कंप मच गया और उसने साथ अन्य लोग इधर-उधर भाग निकले। आरोपियों ने करीब 4 गोलियां चलाईं। जिससे तीन गोलियां अशोक कुमार के पैर में लगी, जबकि एक गोली सबोध के पैर में लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ----