Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 10 Feb । वॉर्ड नंबर-7 में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इलाके में सप्लाई हो रहा दूषित पानी अब जानलेवा बन चुका है और हालात इतने भयावह हो गए हैं कि लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। इसी गंदे पानी के सेवन से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो जाने का दावा करते हुए कांग्रेस ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गंदे पानी की समस्या के समाधान की सीधी जिम्मेदारी मौजूदा वॉर्ड नंबर-7 के भाजपा पार्षद और चंडीगढ़ के मेयर की बनती है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी का आरोप है कि लापरवाही के चलते आज पूरा इलाका स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी वॉर्ड-7 के सभी पदाधिकारियों ने बैठक कर 11 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे जोरदार प्रदर्शन का फैसला लिया है। यह प्रदर्शन शीशम वाली रोड पर कमेटी सेंटर के सामने आयोजित किया जाएगा, जहां पूरी कॉलोनी की जनता को साथ लेकर पार्षद कार्यालय के बाहर पार्षद का पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक बच्ची की मौत का विरोध नहीं, बल्कि वॉर्ड-7 के हजारों लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की लड़ाई है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस ने वॉर्ड की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर गंदे पानी के खिलाफ आवाज बुलंद करें और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बनाएं।