Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 10 Feb : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहगढ़ स्थित होटल इन में दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। कार्रवाई एसआई जीवन सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने होटल के कमरों में छापेमारी के दौरान विकास दुबे निवासी बिहार, आकाश कुमार उर्फ मोटा निवासी बिहार, गुरविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी समाना और बलजिंदर कौर निवासी समाना को काबू किया। चारों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत उनके अधिकारों की जानकारी देकर तलाशी ली गई, हालांकि मौके से कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाकर डोप टेस्ट करवाया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चारों आरोपी एमओआर और बीजेडडी पॉजिटिव पाए गए, जबकि एक आरोपी का टेस्ट बीयूपी में भी पॉजिटिव आया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27/61/85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।