Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 10 Feb : थाना ज़ीरकपुर के अधीन पुलिस चौकी बलटाना की टीम ने नाका बंदी और गश्त के दौरान एक युवक को 4 ग्राम सफेद नशीले पदार्थ सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने बताया कि दिनांक 9-2-2026 को शाम लगभग 6:40 बजे वे मुख्य सहायक पुलिस अधिकारी रमनदीप सिंह और गुरपाल सिंह के साथ वेलवेट क्लार्क होटल, बलटाना के पीछे कच्चे रास्ते पर नाका बंदी कर पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक गंदी नाली की ओर से पैदल आता दिखाई दिया, जिसके दाहिने हाथ में मोम का लिफाफा था। पुलिस दल को देखकर वह घबराकर वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फतेह सिंह निवासी गांव नाभा साहिब, ज़ीरकपुर बताया। उसके हाथ में पकड़े मोम के लिफाफे के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न देने पर मादक पदार्थ होने का संदेह हुआ। तलाशी के दौरान मोम के लिफाफे से सफेद रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसका वजन 4 ग्राम पाया गया। बरामद पदार्थ को सील (एसएस) लगाकर कब्जे में लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है।