Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 10 Feb : नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह के मार्गदर्शन में, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहगढ़ के छात्रों को स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा नगर परिषद ज़ीरकपुर के रिसोर्स मैनेजमेंट सैंटर भबात के दौरे के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।इस कार्यशाला में, कम्युनिटी फैसिलिटेटर *सुखविंदर सिंह देओल* ने छात्रों को गीले, सूखे, सैनिटरी और खतरनाक कचरे के बारे में प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से समझाया।विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि सब्जियों के छिलके, फलों के छिलके, चाय की पत्तियां, बचा हुआ खाना, घास, भूसा, पत्ते, अंडे के छिलके आदि जैसे गीले कचरे को हरे कूड़ेदान में डालना चाहिए। विद्यार्थियों को यूनिटों में गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया समझाई गई, जो लगभग 45 से 60 दिनों में जैविक खाद के रूप में तैयार हो जाती है। इस खाद का उपयोग गमलों, पौधों, रसोई के बगीचे आदि के लिए किया जा सकता है।कागज, गत्ता, प्लास्टिक, कांच, रबर आदि जैसे सूखे कचरे को नीले कूड़ेदान में डालना चाहिए। विद्यार्थियों को मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी दिखाई गई, जहां उन्होंने सूखे कचरे के रीसाइक्लिंग और पुन: उपयोग के बारे में जाना। इस दौरे के दौरान, विद्यार्थियों ने जाना कि प्लास्टिक की गांठें बनाने वाली मशीनों से कैसे बनाई जाती हैं और फिर उन्हें निजी प्लास्टिक व्यापारियों को भेजा जाता है, जो उन्हें रीसाइक्लिंग के लिए भेज देते हैं। छात्रों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया, उन्हें प्लास्टिक को ना कहने और इसके बजाय कपड़े के थैले और स्टील के बर्तनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहगढ़ की प्रधानाचार्या बिंदू पुरी, अर्थशास्त्र के लेक्चरार रवि सियाल, विज्ञान शिक्षिका सलोनी और पंजाबी शिक्षिका रोजी उपस्थित थीं।