Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर, 27 दिसंबर अजनाला क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से पशुधन का नुकसान झेलने वाले पशुपालकों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन ने एक और सराहनीय पहल की है। डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह के नेतृत्व में मिशन चढ़दी कला और मिशन सांझा उपराला के तहत 23 और प्रभावित पशुपालकों को उत्तम नस्ल की साहीवाल गायें उपलब्ध करवाई गईं। इससे पहले भी 16 परिवारों को गायें दी जा चुकी हैं। इस अवसर पर हलका विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, रेड क्रॉस के सचिव सैमसन मसीह और दानदाता राकेश हांडा उपस्थित रहे। धालीवाल ने कहा कि गाय दान न केवल पवित्र कार्य है, बल्कि यह जरूरतमंद परिवारों के लिए स्थायी रोजगार का साधन भी बनेगा। विधायक निज्जर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सभी समाजसेवियों का धन्यवाद किया। डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि रेड क्रॉस भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता जारी रखेगा।