Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 11 फरवरी — पंजाब सरकार ने ‘सਾਡੇ बुज़ुर्ग, साडा माण’ के संकल्प को मज़बूती देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जनवरी 2026 तक 3,806 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के 23.62 लाख से अधिक पात्र बुज़ुर्ग नागरिकों को हर माह 1,500 रुपये पेंशन दी जा रही है, जिससे वे सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि पेंशन का समय पर और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 4,100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा है। पेंशन वितरण में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्ग समाज की विरासत हैं और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली बेहद ज़रूरी है।