Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
खन्ना ,लुधियाना 11 फरवरी : पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच और डीजीपी गौरव यादव की सख्त रणनीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार–2 में खन्ना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में दो नशा तस्करों की करीब 1.57 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है और संबंधित अथॉरिटी को रिपोर्ट भेजी गई है। एसएसपी ने बताया कि जसमेव सिंह उर्फ जस्सा, निवासी माछीवाड़ा साहिब, के खिलाफ 2015 से अब तक नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि उसने भुक्की, अफीम और हेरोइन की तस्करी से करीब 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई, जिसे फ्रीज किया गया है। वहीं, बलजिंदर सिंह, निवासी मलौद रोड, से 16 सितंबर 2025 को 54 किलो भुक्की बरामद की गई थी। उसने नशे से करीब 29.50 लाख रुपये की संपत्ति बनाई थी, जिसे भी फ्रीज कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी अवैध कमाई पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।