Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 11 फरवरी। किसानों को घटिया और गैर-कानूनी कृषि सामग्री से बचाने के लिए पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब की शिकायत पर हरियाणा के झज्जर से जुड़ी एक फर्म के खिलाफ मलेरकोटला में अवैध खाद और कीटनाशकों के भंडारण व बिक्री को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि अचानक जांच के दौरान मलेरकोटला की यूनिटेक क्रॉप साइंस के परिसर से बिना अनुमति रखे गए खाद और कीटनाशकों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि यह सामग्री किसानों को बेचने के लिए रखी गई थी, जो नियमों का उल्लंघन है। मंत्री ने कहा कि उर्वरक (कंट्रोल) आदेश 1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत इस अवैध स्टॉक को तुरंत जब्त कर लिया गया है। साथ ही अमरगढ़ थाना, जिला मलेरकोटला में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कृषि निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पूरे राज्य में निरीक्षण अभियान तेज कर दिए गए हैं ताकि किसानों को गुणवत्ता युक्त और सुरक्षित कृषि सामग्री मिल सके।