Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
एसएसपी दर्पण आहलूवालिया की अगुवाई में ऑपरेशन प्रहार-2, 30 पासपोर्ट, 175 चेकबुक और दर्जनों सिस्टम जब्त खन्ना, 12 फरवरी /यूटर्न। खन्ना में युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वाले इमिग्रेशन माफिया पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। पंजाब पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की सख्त अगुवाई में पुलिस टीमों ने जीटीबी मार्केट स्थित एजुकेशन हब में एक साथ छापेमारी कर 10 गैरकानूनी इमिग्रेशन सेंटरों को बेनकाब कर दिया। कार्रवाई से पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। एसएसपी के आदेश पर गठित 10 टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से रेड कर सेंटरों से 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर-लैपटॉप-टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेकबुक (कई पहले से साइन) जब्त कीं। इसके अलावा भारी मात्रा में डिजिटल डाटा और फर्जी दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं, जो करोड़ों के अवैध लेन-देन की ओर इशारा करते हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संचालक गैंगस्टरों से मिलीभगत कर फर्जी वीजा, पासपोर्ट और दस्तावेजों के जरिए युवाओं को विदेश भेजने का रैकेट चला रहे थे। कई पीड़ित सामने आए हैं, जिनकी गाढ़ी कमाई इन सेंटरों ने डकार ली। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने साफ चेतावनी दी, “युवाओं के भविष्य से खेलने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।” आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है। खन्ना में अवैध इमिग्रेशन कारोबार के दिन अब गिने-चुने हैं।