Uturn Time
Breaking
Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां Ludhiana: 5 साल के आध्वीन ने रचा रिकॉर्ड, 60 सेकंड में पहचाने 133 देशों के झंडे Ludhiana: कराटे प्रतियोगिता में बीवीएम ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, गुरजिंदर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक Panchkula: पंचकूला के Panchkula: पंचकूला के दो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टीदो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टी Zirakpur: ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के सामने युवती को बाइक ने मारी टक्कर, बेहोश होकर सड़क पर गिरी; एसएसएफ ने अस्पताल पहुंचाया Zirakpur: जर्नैल एन्क्लेव में बैरिकेड पर विवाद, रहवासियों ने जताई आपत्ति; पूर्व पार्षद नवी बोले—लोगों की मांग पर दोबारा लगाया Zirakpur: बरसात में जलभराव रोकने के लिए नगर परिषद की अपील, नालियों में कूड़ा न डालें शहरवासी : विर्क Panchkula: पंचकूला पुलिस के 30 हवलदार बने एएसआई, कमिश्नर पंकज नैन ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं Derabassi: गुरुद्वारा सिंह सभा पहाड़ी में नई प्रबंधक कमेटी का गठन, संगत की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला Zirakpur: फैक्ट्री पर पुलिस की दस्तक: जीरकपुर में फ्रूट बीयर यूनिट की जांच, फूड सेफ्टी मानकों पर उठे सवाल Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/मुंबई, 12 फरवरी : मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने हाल ही में ज़ब्त किए गए 35 किरपानों और गात्रों को सिख प्रतिनिधियों को वापस सौंप दिया है। यह फैसला ‘सत श्री अकाल वेलफेयर ट्रस्ट’ और अन्य सिख संस्थाओं के लगातार प्रयासों का नतीजा है। ये किरपान सुरक्षा जांच के दौरान हवाई सुरक्षा नियमों (आकार या अन्य मानकों) के कारण अस्थायी रूप से ज़ब्त किए गए थे। ट्रस्ट के सचिव पूरन सिंह बंगा ने बताया कि कई बार यात्री अनजाने में या जल्दीबाज़ी में किरपान एयरपोर्ट पर छोड़ देते हैं। अब इन वस्तुओं की पहचान कर उन्हें संबंधित परिवारों को लौटा दिया जाएगा या मर्यादा के अनुसार प्रबंध किया जाएगा। कस्टम विभाग ने पवित्र कुरान, बाइबिल और ‘जमज़म’ पानी की बोतलों को भी यात्री प्रतिनिधियों को लौटाया। इस घटना ने हवाई सुरक्षा नियम और संविधान की धारा 25 (धार्मिक स्वतंत्रता) के बीच संतुलन पर बहस को फिर से उजागर किया। श्री अकाल तख्त और सिख चिंतकों का कहना है कि एयरपोर्ट पर कठोर सुरक्षा नियम और किरपानों या खंडे वाले लाकटे पहनने पर रोक सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। अधिवक्ता हरजीत सिंह गरेवाल के अनुसार, सुरक्षा कर्मचारियों को सिख मर्यादा और ककारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि जांच के दौरान सम्मान बना रहे।