Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 12 Feb : मुबाकरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल सिंह के अनुसार, सुनीता पत्नी जनक राज, निवासी शिवालिक कॉलोनी त्रिवेदी कैंप, मुबारकपुर (डेराबस्सी) ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके बड़े बेटे विकास चोपड़ा (39) की शादी करीब 11 वर्ष पहले ममता उर्फ अलका से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बहू ममता छोटी-छोटी बातों पर विकास से झगड़ा करती थी और उसे अलग रहने के लिए मजबूर करती थी। बताया गया कि करीब 10-15 दिन पहले विकास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सिल्वर सिटी फ्लैट, मुबारकपुर की पहली मंजिल पर रहने लगा था। सुनीता के अनुसार विकास अक्सर उससे कहता था कि उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती है और जब वह इस संबंध में अपने ससुर रामचंद से बात करता, तो ससुर और साढ़ू बिल्ला भी ममता का ही पक्ष लेते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 फरवरी को उसे बहू ममता का फोन आया, जिसमें बताया गया कि विकास ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह अपने बेटों राहुल और हरिओम के साथ मौके पर पहुंची, जहां देखा कि विकास ने ड्राइंग रूम की छत में लगी कुंडी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। मृतक की मां का आरोप है कि उसका बेटा पत्नी, ससुर और साढ़ू से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। पुलिस ने सुनीता के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।