Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी। थाना सदर पुलिस ने सिधवां खुर्द क्षेत्र में एक दुकानदार से कथित मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी ले जाने के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भूपिंदर सिंह पुत्र मुन्ना लाल निवासी सिधवां खुर्द ने अपने बयान में कहा कि वह बस अड्डा सिधवां खुर्द के पास चौकीमान क्षेत्र में टायर पंचर लगाने का खोखा चलाता है। उसके अनुसार उक्त खोखा पहले लखवीर सिंह उर्फ बीरी के पास था, जिससे उसने इसे खरीद लिया था। शिकायत के अनुसार 25 जनवरी शाम को वह अपने खोखे के बाहर काम कर रहा था, तभी लखवीर सिंह उर्फ बीरी, सुखविंदर सिंह उर्फ राजा और सेवक सिंह मौके पर आए और कथित रूप से उसकी कार की तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान दुकान से पंचर व हवा भरने का सामान, एक मोबाइल फोन और लगभग 390 रुपये भी ले जाए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।