Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजीव कुमार पुत्र सुखदेव राम निवासी मोहल्ला गुरु तेग बहादुर, जगरांव (हाल निवासी ईस्ट मोती बाग ने अपने बयान में कहा कि दिनांक 8 फरवरी को लगभग 2:30 बजे दोपहर वह अपनी बाइक नंबर PB-10-GH-4822 (मार्का HF डीलक्स), जो उसकी फर्म आर.के. ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पंजीकृत है, दुकान के सामने लॉक कर काम के सिलसिले में ट्रेन से मोगा चला गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार बाइक की आरसी और अन्य दस्तावेज भी टूल बॉक्स में रखे हुए थे। शाम लगभग 6:45 बजे लौटने पर बाइक मौके से गायब थी। उसे आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति वाहन चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।