Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
कैथल 12 Feb : हरियाणा के कैथल जिले के रामथली गांव में कक्षा 10 के छात्र नवराज सिंह (17) की कुछ लड़कों द्वारा कथित रूप से चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार, नवराज का कुछ लड़कों के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसे बहाने से गांव के पास नहर की ओर बुलाया, जहां पहले से मौजूद लड़कों के समूह ने उस पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नवराज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मंगल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत बुलाकर हमला किया गया और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस का दावा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर किशोरों के बीच बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।