Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
Ludhiana 13 Feb । भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर के लिए उस समय गौरव का क्षण रहा जब स्कूल की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। School Games Federation of India (एसजीएफआई) के तत्वावधान में 17 से 19 जनवरी 2026 तक जलगांव में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स योगासन चैंपियनशिप (17 वर्षीय आयु वर्ग) में विद्यालय की छात्राएं सुगंधा गुलाटी (कक्षा 10वीं) और अनंता गुलाटी (कक्षा 8वीं) ने जोड़ी स्पर्धा में भाग लिया। दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, उत्कृष्ट समन्वय, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनके सराहनीय प्रतिनिधित्व के लिए उन्हें पदक एवं सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंजाब राज्य टीम की कोच श्रीमती गीता मिश्रा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। योगासन को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने में उनके योगदान के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने छात्राओं और उनकी प्रशिक्षिका को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने सभी छात्रों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।