Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
मिलन लुधियाना/यूटर्न/15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जालंधर बाइपास चौक क्षेत्र में भौरा मस्कीन नगर के समीप स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम पंडित वेद पाठक के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। इस अवसर पर पंडित वेद पाठक, सिमरनजीत सिंह सिद्धू, सिम्मी सूद, प्रियंका, गुरफतेह सिंह, सोनम गर्ग, सुमनप्रीत, निधि, यश्वी, अनिल कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से भोलेनाथ की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पंडित वेद पाठक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि महाशिवरात्रि पर की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। ----