Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 फरवरी। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास गांव गिलांवाली में रविवार सुबह पत्थर से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रही छह गाड़िया भी आपस में टकरा गई। टकराने वाली गाड़ी में दो आर्मी की गाड़िया भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि आर्मी के जवान परिवारों सहित श्री हरिमंदिर साहिब जी को जा रहे थे। उधर घटना के बाद कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा। हालांकि बाद में पुलिस मुलाजिमों के पहुंचने पर गाड़ियों को हटाने के बाद ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पत्थर से भरा एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही वह उक्त जगह पर पहुंचा तो अचानक से ट्रक पलट गया। ट्रकके पलटने के बाद एक के बाद एक छह गाड़िया भी आपस मे टकरा गई। जिसमें आर्मी की दो बसें भी शामिल है। परिवारों सहित बैठे जवान सचखंड श्रीहरमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे। कई घंटे लगा ट्रैफिक जाम गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में आर्मी के तीन लोगों को मामूली चोटें पहुंची है, जिन्हें आर्मी की एम्बुलेंस फस्ट एड देकर साथ लेकर चली गई। लेकिन इस हादसे के चलते कई घंटों तक सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से रोड को खाली करवाया गया और बाधित हुई ट्रैफिक को बहाल किया गया। ---