Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 28 Dec : रॉयल एस्टेट सोसाइटी में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पिंदर सिंह तुलसी ने टावर नंबर 22 की सातवीं मंज़िल से छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक फ्लैट नंबर 505 टावर नंबर 21 के पांचवें फ्लोर के निवासी थे जो कि हाल में चंडीगढ़ के एक ओल्ड एज होम में रह रहे थे और बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) से सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पिंदर सिंह की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका था। हाल ही में उनके बेटे नवदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे। घटना वाले दिन पुष्पिंदर सिंह ने बेटे से यह कहकर घर से निकलने की बात कही थी कि वे फ्लैट पर प्लंबर का काम करवाने जा रहे हैं। बताया गया है कि वे सोसाइटी में आकर सातवीं मंज़िल पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। सामने स्थित टावर नंबर 11 की बालकनी में मौजूद महिला ने उन्हें छलांग लगाते देखा और रुकने के लिए चिल्लाकर कहा, लेकिन तब तक वे छलांग लगा चुके थे। सातवीं मंजिल से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि पुष्पिंदर सिंह एक जिंदा दिल इंसान थे और वह जब रॉयल एस्टेट सोसाइटी में रहते थे उस समय वह सुबह और शाम गुरु घर भी जाते थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनका किसी से भी कोई वैर नहीं था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह सीनियर सिटीजन फॉर्म की मीटिंग भी समय-समय पर अटेंड करते रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।