Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 16 Feb : हरमिलाप नगर स्थित एक रिहायशी मकान में शराब के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। तलवार से किए गए हमले में 34 वर्षीय निहंग सिंह सुखमंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में उसका बायां अंगूठा कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे घाव आए हैं। घायल सुखमंदर सिंह ग्राम नागरा, उप-जिला भवानीगढ़, जिला संगरूर का निवासी है। घायल के बयान के अनुसार 13 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने मित्र हरजोत सिंह के घर गया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि हरजोत सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 10 बजे जब सुखमंदर सिंह वहां से जाने लगा तो आरोपी ने उसे कमरे में घेर लिया और तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाव के दौरान जब उसने हाथ आगे किया तो उसका बायां अंगूठा कट गया। इसके बाद आरोपी ने उसके शरीर और पैरों पर भी कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल को तुरंत ढकोली के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और उपचार जारी है। घटना के संबंध में थाना जीरकपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी हरजोत सिंह पुत्र सुरमुख सिंह, निवासी मकान नंबर 705, हरमिलाप नगर, बलटाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 115(2), 118(1), 126(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। बलटाना चौकी प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के कारणों और पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच कर रही है।