Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
RUB 123-C के लिए फंड जारी करने का आश्वासन, प्रताप सिंह राणा ने जूस पीकर तोड़ा अनशन
अजीत झा. बलटाना/जीरकपुर 17 Feb । RUB 123-C के निर्माण हेतु फंड जारी करवाने की मांग को लेकर प्रताप सिंह राणा द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन सोमवार देर रात समाप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया और मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का लिखित आश्वासन सौंपा। बताया गया कि इस पूरे घटनाक्रम में गुलाब चंद कटारिया, जो चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं, के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रताप सिंह राणा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और जन-हितैषी सोच के कारण ही अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और मांगों पर सहमति बनी। राणा ने कहा यह जीत लोकतंत्र की मर्यादा और जनता के विश्वास की जीत है।उन्होंने राजस्थान परिवार सेवा संघ के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ खादी ग्रामोद्योग के सदस्य पवन कुमार शर्मा की भूमिका की भी सराहना की। राणा के अनुसार, शर्मा ने राज्यपाल और प्रदर्शनकारियों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाई, जिससे समाधान का रास्ता निकला। अंत में राणा ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारों की सक्रियता ने इस आंदोलन को मजबूती दी और मुद्दे को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया।