Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
18+ युवतियों को मिलेगा मंच, अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य
मोहाली 17 Feb । पंजाब की युवतियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। ‘मिस यूनिवर्स पंजाब’ प्रतियोगिता के जरिए बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की पहल की गई है। इस संबंध में मोहाली स्थित टीडीआई के होटल रिजेंटा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन एमबीपी ग्रुप्स के डायरेक्टर मनमोहन सिंह की ओर से किया गया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पंजाब के नए चेहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। कयूनिफाईड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर एवं सीईओ प्रीति यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर ग्रोथ पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऑडिशन शेड्यूल • तारीख: 22 मार्च से 28 मार्च • स्थान: मोहाली, चंडीगढ़ और जालंधर • पात्रता: 18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियां आवेदन कर सकती हैं इस अवसर पर मिस यूनिवर्स पंजाब 2025 की विजेता रवि तान्या शर्मा और मिस पंजाब 2024 की विजेता गुनीत कौर भी मौजूद रहीं। दोनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को आगे बढ़ने और करियर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एमबीपी ग्रुप्स हैं, जो प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।