Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 17 Feb : चंडीगढ़ के मलोया क्षेत्र में स्थित शिव-साई मंदिर के पीछे एक राशन की दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक विनीत कुमार की राशन की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान बीमित (इंश्योर्ड) नहीं थी, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की अपील की है ताकि वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सके। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए तुरंत राहत प्रदान की जाए, ताकि उनका जीवन यापन फिर से पटरी पर आ सके।