Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/18 फरवरी। अमृतसर के तरनतारन रोड पर अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी की ओर से एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर खडूर साहिब से सांसद और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सभा के दौरान पंजाब के मौजूदा हालात और बंदी सिखों के मुद्दे पर खुलकर चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए तरसेम सिंह ने कहा कि यह इकट्ठ पंजाब की स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श करने और पंजाबी कौम को एक मंच पर एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। तरसेम सिंह ने कहा कि भले ही अन्य कार्यक्रम भी तय थे, लेकिन पंजाब के अहम मुद्दों को जनता तक पहुंचाना ज्यादा जरूरी समझा गया। उनका कहना था कि बंदी सिखों के मामले में सरकार की भूमिका निराशाजनक है। तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि जिन सिख बंदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें भी रिहा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि यह कानून के नाम पर अन्याय है। उन्होंने केंद्र सरकार और पहले दिल्ली में रही आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि दोनों ही खुद को सिखों का हितैषी बताते हैं, लेकिन व्यवहार में ऐसा दिखाई नहीं देता। ---