Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 18 Feb : शहर की बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस प्रशासन द्वारा पटियाला चौक, रंजन प्लाज़ा और रमाडा होटल जैसे व्यस्ततम इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर कुल 103 चालान काटकर सख्त संदेश दिया। इन गलतियों पर गिरी गाज: पुलिस के अनुसार, सबसे ज्यादा कार्रवाई गलत साइड पार्किंग और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर हुई। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले भी पुलिस के रडार पर रहे। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि सड़कों पर जाम की स्थिति और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। पुलिस की चेतावनी: विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। आने वाले दिनों में भी ज़ीरकपुर के मुख्य चौराहों पर इसी तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने के लिए तैयार रहें।