Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
– गड्ढों के कारण रोज लग रहा जाम, हादसों का बना खतरा – प्रशासन की अनदेखी से लोगों में रोष जीरकपुर 29 Dec : अंबाला हाईवे पर मैरीलैंड पेट्रोल पंप के समीप जल निकासी नाले के ओवरफ्लो होने से सर्विस रोड की हालत बदतर हो गई है। नाले का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर फैलने से न केवल हाईवे की सूरत बिगड़ गई है, बल्कि सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। पिछले कई दिनों से तकनीकी खामी या सफाई की कमी के चलते नाला ओवरफ्लो होकर सीधे सर्विस रोड पर बह रहा है। लगातार दूषित पानी जमा रहने से सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। गंदे पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण कई राहगीर फिसलकर गिर चुके हैं और घायल हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। फ्लाईओवर के नीचे लग रहा भारी जाम इस समस्या का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सर्विस रोड पर पानी और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ रहा है। फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाले वाहन भी इसी स्थान पर फंस जाते हैं। सर्विस रोड से हाईवे पर मुड़ने वाले वाहन एक ही लेन में रेंगने को मजबूर हैं। भीड़भाड़ के समय हालात पूरी तरह बेकाबू हो जाते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात और डेराबस्सी की ओर जाने वाले स्थानीय वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की समय पर सफाई न होना और ड्रेनेज सिस्टम की विफलता इस संकट का मुख्य कारण है। हाईवे अथॉरिटी और नगर काउंसिल के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले की सफाई कर सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।