Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना 19 फरवरी दिनेश मौदगिल रेलवे स्टेशन लुधियाना के सिविल लाइंस परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए फूड वैन परियोजना शुरू की गई है। इस फूड वैन उद्घाटन समाज सेवक संचित मल्होत्रा और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रधान गौरव शर्मा ने किया। इस अवसर पर संचित मल्होत्रा और गौरव शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस की तरफ आने जाने वाले यात्रियों के लिए पहले खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं था। इस योजना का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा। रेलवे द्वारा इस फूड योजना का ठेका चौधरी एजेंसीज को दिया गया है। मालिक केदार चौधरी ने बताया कि इस फूड वैन में रेलवे यात्रियों को वेज के साथ साथ नॉन वेज भी खाने के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लुधियाना के सिविल लाइंस क्षेत्र में इस फूड वैन की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि फूड वैन में चाय, समोसा, फास्ट फूड के अलावा नॉन वेज भी उपलब्ध होगा। रेलवे यात्रियों के साथ साथ आम शहरी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर रेलवे अधिकारी हरप्रीत सिंह, टी .आई शर्मा के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।