Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/19फरवरी। स्थानीय शहर के सुभाष गेट के समीप स्थित एक साइकिल दुकान पर शाम लगभग 7 बजे उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ कथित छेड़छाड़ के संबंध में बातचीत करने वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया, जिसमें उक्त व्यक्ति के सिर पर चोट लगने की सूचना है। घायल व्यक्ति सोनू को उपचार हेतु सिविल अस्पताल जगरांव पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ कथित दुर्व्यवहार के संबंध में समझाने के उद्देश्य से दुकान पर गया था। उसके अनुसार, बातचीत के दौरान कुछ अन्य युवक वहां आ गए और विवाद बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि हाथापाई के दौरान उसके सिर पर चोट पहुंचाई गई तथा घटनास्थल पर 5–7 व्यक्ति मौजूद थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ गई एक महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे।