Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चार साल बाद मिला मेहनताना का रास्ता
अजीत झा. चंडीगढ़ : डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी के अध्यक्ष भाई धर्मवीर राणा की पहल पर मार्केट और कमर्शियल एरिया में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम शहर के वरिष्ठ प्रशासनिक व निर्वाचित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समारोह में मेयर सौरभ जोशी , नगर निगम आयुक्त अमित कुमार , जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता , सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन मनोज सोनकर और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा उपस्थित रहे। सोसायटी के अनुसार, मार्केट और कमर्शियल एरिया में कार्य कर रहे कई कर्मचारी पिछले चार वर्षों से बिना नियमित मेहनताना के सेवाएं दे रहे थे। एमओयू के माध्यम से अब उनके भुगतान और कार्य व्यवस्था को औपचारिक रूप दिया जाएगा, जिससे लंबे समय से लंबित मांगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष धर्मवीर राणा ने इसे कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों से अपील की कि वे अब और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि सामूहिक प्रयासों से चंडीगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है। नगर निगम अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि स्वच्छता सेवाओं को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।