Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
एडवांस्ड मशीन टूल्स और ऑटोमेशन पर केंद्रित मैकऑटो एक्सपो का शुभारंभ लुधियाना, 20 फरवरी। उत्तर भारत की अग्रणी औद्योगिक प्रदर्शनी मैकऑटो एक्सपो 2026 का भव्य उद्घाटन पद्म श्री सम्मानित उद्योगपति एवं एवन साइकिल्स लिमिटेड के चेयरमैन ओंकार सिंह पाहवा ने किया। मशीन टूल्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी को समर्पित इस मेगा एक्सपो ने पहले ही दिन उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। उद्घाटन समारोह में सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा, एफआईसीओ के अध्यक्ष एस. तरलोचन सिंह, यूसीपीएमए के हरसिमरनजीत सिंह लकी, यूएफआईटी के नरिंदर सग्गू सहित अनेक औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने कीनोट संबोधन में पाहवा ने कहा कि भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति बनाने के लिए प्रिसिजन इंजीनियरिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से अपनाना होगा। उन्होंने MSMEs से टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में CNC टर्निंग सेंटर, मल्टी-एक्सिस मशीनिंग सिस्टम, लेजर एवं प्लाज़्मा कटिंग मशीन, रोबोटिक आर्म, ऑटोमेटेड असेंबली सिस्टम और इंडस्ट्री 4.0 आधारित स्मार्ट सॉल्यूशंस का लाइव प्रदर्शन किया गया। हाई-परफॉर्मेंस मशीनरी और रियल-टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग ने ट्रेड विज़िटर्स का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उद्योग नेताओं ने कहा कि यह एक्सपो तकनीकी आत्मनिर्भरता, उत्पादकता वृद्धि और निर्यात प्रतिस्पर्धा को नई गति देगा। पहले दिन व्यापक बिज़नेस नेटवर्किंग और संभावित साझेदारियों के साथ एक्सपो ने यह साबित कर दिया कि लुधियाना तेजी से भारत के इंजीनियरिंग और ऑटोमेशन हब के रूप में उभर रहा है।