-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/20/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट के अनुसार थाना सदर जगरांव के अधीन पुलिस चौकी काउंके कलां में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई धर्मिंदर सिंह कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता परमनीत कौर मल्लि पुत्री सुखराज सिंह मल्लि निवासी दौधर ने बयान में बताया कि वह कमल चौक स्थित एक सैलून में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर रही है और रोजाना अपनी स्कूटी से जगराओं आती-जाती है।
11 फरवरी को सुबह जब वह गांव डागियां से आगे चूहरचक अड्डा के पास पहुंची तो एक सफेद रंग की कार उसके पीछे आ गई, जो कभी तेज रफ्तार से पास आती और कभी पीछे हो जाती थी। डागियां-काउंके कलां रोड पर छप्पड़ के पास कार ने ओवरटेक करते समय उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। आरोप है कि कार चालक ने कुछ क्षण ब्रेक लगाई और फिर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।