Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 20 Feb : बरवाला रोड स्थित भगत सिंह नगर, गली नंबर 5 में बीती रात नकाबपोश चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सैणी इलेक्ट्रिकल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार, चार नकाबपोश चोर बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कॉर्पियो में लगभग डेढ़ बजे दुकान के पास पहुंचे। दुकान मालिक गुरजीत सिंह पुत्र हजार सिंह और उनके ताए सख़्त दोस्त सुखदेव सिंह ने बताया कि चोरों ने पहले दुकान के बाहर की लाइटें तोड़कर अंधेरा किया और सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं। इसके बाद शटर को जोर से उठाकर दो लोग अंदर घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। चोरों ने डेढ़ हॉर्सपावर की एक, पांच हॉर्सपावर की दो, तीन हॉर्सपावर की एक मोटर, पांच सबमर्सिबल मोटर, लगभग 30 किलो तांबे की तार और एक जनरेटर का रोटर चोरी कर लिया। वारदात के दौरान अन्य वाहनों की आवाजाही देखकर चोर सामान को छुपाते रहे और मौका मिलते ही फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि दो साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है और दोषियों को पुलिस के हवाले किया गया था। इस ताज़ा वारदात ने आसपास के दुकानदारों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी में रात के समय बिजली की दुकान में चोरी करने के लिए तोड़ा गया शटर दिखाते हुए दुकान मालिक।