Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 20 Feb : थाना जीरकपुर पुलिस ने क्रिकेट मैच के नाम पर ऑनलाइन सट्टा लगवाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को तड़के करीब 2:30 बजे पटियाला चौक पर गश्त के दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि फ्लैट नंबर 441, ब्लॉक डी-3, छठी मंजिल, पैटां हैम्स, जीरकपुर में कुछ लोग आम लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन सट्टा के नाम पर पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करवाकर हड़प रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की तैयारी की। आरोपियों की पहचान मुहम्मद शाह आलम, मुहम्मद शाह नवाज समसी और करण गौरव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद होने की संभावना है, जिनके जरिए लोगों को झांसे में लिया जाता था। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं 3 और 4 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।