Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नए ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ किया डेराबस्सी Dec 29 : विधानसभा क्षेत्र के विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में गांव बाकरपुर टैंकी में पेयजल सुविधा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 22 लाख 14 हजार 800 रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने पर गांव बाकरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और इस दिशा में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सरदार रंधावा ने बताया कि गांव बाकरपुर टैंकी तथा आसपास के गांवों में बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए यह ट्यूबवेल अत्यंत आवश्यक था। इस परियोजना से गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से लोगों को राहत मिलेगी तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार जल आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर गांव बाकरपुर के सरपंच स. धर्मपाल सिंह सहित आसपास के गांवों के सरपंच एवं पंचायती प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गांववासियों ने विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उनकी लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी आवश्यकता को पूरा करेगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भरोसा दिलाया कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।