Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/23 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन पंजाब का साधारण अधिवेशन जालंधर में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता पंजाब राज्य के चेयरमैन रोशन लाल आर्य ने की। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। समारोह के मुख्य अतिथि अमृताभ आनंद, जोनल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक अमृतसर जॉन, सम्माननीय अतिथि सुशील कटारिया, राष्ट्रीय प्रधान, कृष्ण कुमार, मंडल प्रमुख अमृतसर, अमित दत्ता, मंडल प्रमुख, जालंधर, प्रदीप कौंडल, उप प्रधान, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, संदीप कश्यप, महासचिव पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स यूनियन, हिमाचल प्रदेश थे। मुख्य अतिथि अमृताभ आनंद ने सभी अधिकारियों को अच्छी ग्राहक सेवा देने और बैंक के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने को कहा। कृष्ण कुमार ने फेडरेशन की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए सभी को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। आगामी 3 वर्षों के की नई टीम का चयन किया गया, जिसमें संरक्षक इकबाल सिंह बत्रा, चेयरमैन रोशन लाल आर्य, प्रधान हरप्रीत सिंह गुगनानी, महासचिव जितेंद्र मल्होत्रा, उपप्रधान संजीव मेहता, हेमंत गर्ग, विशाल मेघ, भारत भूषण, कृष्ण यादव, उप महासचिव महेश कुमार, गौरव चौडा, कोषाध्यक्ष गगन हांडा, उप कोषाध्यक्ष जसनवीर सिंह, संगठन सचिव राहुल पराशर, अमरजीत सिंह, प्रभात रंजन, दिलीप कुमार चुने गए। ---