Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
कहा – सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष भी सदन में बैठकर रखे अपनी बात
चंडीगढ़, 23 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और सदन की गरिमा हर हाल में बनाए रखी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधानसभा में आचरण से संबंधित पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने विधायकों से आग्रह किया कि सदन में शालीनता रखें। उन्होंने कहा कि कटाक्ष या टिप्पणी ऐसी हो जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। सभी जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए हैं और सभी का सम्मान आवश्यक है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गुमराह करने वाले बयान देती है और उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नौकरियों सहित हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसके लिए विपक्ष को भी सदन में बैठकर चर्चा सुननी और करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी मनरेगा का नाम कई बार बदला गया। वर्तमान में वीबी जी रामजी ग्रामीण के अंतर्गत 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। काम के दायरे का विस्तार किया गया है और देशभर के मजदूर/मेट सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।