Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंचकूला 23 Feb : पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक व्यवसायी की गाड़ी से लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के मामले को महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित व्यवसायी का पिछले 5 वर्षों से कार्यरत विश्वसनीय ड्राइवर ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले का विवरण देते हुए बताया कि 21 फरवरी को सेक्टर-2 पुलिस चौकी में एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर अपनी फॉर्च्यूनर कार में नकदी रखते हैं। 16 फरवरी को उनकी गाड़ी में करीब 3 लाख रुपये रखे हुए थे, लेकिन 17 फरवरी की सुबह जब उन्होंने चेक किया तो उसमें से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब थे। इसके अगले दिन फिर से गाड़ी से 50 हजार रुपये की चोरी हुई। इस तरह आरोपी ने कार से कुल 2 लाख 20 हजार नकदी चोरी की। सेक्टर-5 थाना में इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज किया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज सुनील कुमार और जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच की, तो शक की सुई व्यवसायी के 45 वर्षीय ड्राइवर राजीव पर टिकी, जो मूल रूप से रोहतक के कन्हेली का रहने वाला है और वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर-2 में ही रह रहा था। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने विश्वासघात करते हुए गाड़ी के रिमोट की एक डुप्लीकेट कॉपी बनवाई थी, जिसकी मदद से वह मौका पाकर गाड़ी खोलता और पैसे चोरी कर लेता था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पूरे 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता के भरोसे का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हमारी क्राइम यूनिट ने त्वरित कार्रवाई के जरिए आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया। हमने शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की है। हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि अपने घरेलू सहायकों या चालकों पर आंख मूंदकर विश्वास न करे साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन भी अवश्य कराएं।