Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 30 दिसंबर : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (FICO) और MSME इंडिया के मेंटर एवं चेयरमैन राजीव चावला की उपस्थिति में वर्ष 2026 के लिए फिको की नई टीम का औपचारिक ऐलान किया गया। इस अवसर पर के.के. सेठ को मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन और गुरमीत सिंह कुलार को प्रधान नियुक्त किया गया। नई टीम में अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं: विपिन मित्तल उप चेयरमैन, राजीव जैन वरिष्ठ उप प्रधान, बलदेव सिंह अमर उप प्रधान, मंजिंदर सिंह सचदेवा महासचिव, दिनेश सिंह भोगल सचिव, सतनाम सिंह मक्कड़ प्रचार सचिव,अशप्रीत सिंह साहनी आयोजन सचिव और बलबीर सिंह मनकू वित्त सचिव। फिको की स्थापना 2013 में लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र में हुई थी। वर्तमान में यह संगठन 40 से अधिक ट्रेड एसोसिएशनों और देशभर में 2,780 से अधिक सदस्यों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापार और उद्योग को ज्ञान आधारित सहयोग प्रदान कर उन्हें बाधा-मुक्त, तकनीकी रूप से सशक्त और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि फिको सामूहिक विकास और उद्योगों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन राष्ट्र की सेवा में उद्योग और व्यापार के योगदान को मान्यता देने के प्रयासों को और तेज करेगा। गौरतलब है कि कुलार के नेतृत्व में फिको को 2019 में MSME मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा एसोसिएशन एक्सीलेंस अवार्ड और 2019 एवं 2022 में दो बार नीति आयोग एवं फाउंडेशन ऑफ एमएसएमई क्लस्टर्स द्वारा भारत का सबसे जिम्मेदार संगठन का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।