Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/24 फरवरी। मोगा में 60 साल के नाना ने 14 साल की नातिन को कमरे में कपड़े बदलते हुए पकड़ लिया। नाना पहले से ही अंदर छुपा हुआ था। उसने नातिन से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे के भीतर नातिन के विरोध करने पर नाना ने दातर से उसे बुरी तरह से काट दिया। इसके बाद मां ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। वह दरवाजा खुलते ही जान बचाने के लिए खून से लथपथ नग्न हालत में ही जान बचाने के लिए बाहर दौड़ी। मां ने दावा किया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस फिलहाल बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दे रही है। स्कूल से लौटी थी छात्रा, नाना पहले से अंदर छुपा 14 साल की लड़की एक स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। सोमवार को वह रोजाना की तरह स्कूल से घर लौटी। इसके बाद वह कपड़े बदलने के लिए कमरे में चली गई। इस बारे में नाना को पहले से पता था। वह पहले ही उस कमरे में जाकर छुप गया। लड़की की मां ने बताया कि बेटी ने कपड़े उतारने से पहले कमरे को कुंडी लगा दी थी, ताकि कोई वहां आ न जाए। उसे पता नहीं था कि नाना पहले से ही वहां छुपा हुआ है। इसके बाद जब लड़की ने अपनी यूनिफॉर्म उतारी तो नाना ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। यह देख लड़की ने इसका विरोध किया तो नाना भड़क गया। बच्ची चिल्लाई तो हाथ-मुंह, सिर पर हमला लड़की की मां ने बताया कि नाना के चंगुल से छूटने के लिए बेटी चिल्लाने लगी। उस वक्त वह पास में ही थी। वह दौड़ी-दौड़ी कमरे की तरफ आई तो उसका दरवाजा बंद मिला। वह जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगी। इससे नाना गुस्से में आ गया। उसने तेजधार हथियार दातर निकाला और छात्रा को नग्न हालत में ही बुरी तरह से काटने लगा। उसने बेतहाशा वार कर लड़की के सिर, हाथ और चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। ---