Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/24 फरवरी। अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर इलाके में रहने वाले पायलट स्वराजदीप सिंह की एयर एंबुलेंस विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा झारखंड के पास उस समय हुआ, जब एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली आ रही थी। बताया जा रहा है कि पायलट स्वराजदीप सिंह एक मरीज को लेकर उड़ान पर थे और विमान में मौजूद सातों क्रू मेंबर की भी हादसे में मौत हो गई। स्वराजदीप सिंह करीब डेढ़ साल पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि उनके पास 300 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव था। पड़ोसी बोले- स्वराजदीप सिंह नेक दिल इंसान थे इस दुखद खबर के बाद अमृतसर में उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि स्वराजदीप सिंह बहुत नेक दिल इंसान थे और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था। मोहल्ले के काउंसलर ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। जवान बेटे का इस तरह दुनिया से चले जाना माता-पिता के लिए असहनीय दर्द है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और जांच पर खास ध्यान दिया जाए। पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग परिवार के साथ दुख साझा कर रहे हैं। ---