Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/24 फरवरी। लुधियाना के नामी गारमेंट कारोबारी पर उसी की पत्नी ने पीटने, महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने और अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि इस पूरे मामले में उसकी सास व ससुर भी पति का साथ देते रहे। पीड़िता द्वारा इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई। थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सनव्यू एन्क्लेव के रहने वाले राहुल बावा, उसके पिता गुलशन बावा और माता अंजू बावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल बावा और गुलशन बावा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत द्वारा राहुल का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है, वहीं गुलशन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल बावा गारमेंट कारोबारी है। शादी में मुंह मांगी चीजें दी गई शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उसकी शादी आरोपी राहुल बावा के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता अनुसार रोके के समय ससुराल वालों ने मायके वालों से अलग-अलग डिमांड रखी। जिसके चलते उनकी सभी डिमांड पूरी की और धूमधाम से रोका सेरामनी हुई। शादी में आरोपियों की मांग अनुसार एक ऑडी क्यू8 कार, डायमंट सैट, सोने का सेट और आरोपियों व उनके रिश्तेदारों को भी गहने डाले थे। दूसरी लड़कियों के साथ थे अवैध संबंध शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति राहुल बावा के शादी के बाद भी दूसरी लड़कियों से संबंध थे। उसने कई बार रोका तो वह उल्टा उसे ही मारने पीटने लगा। महिला ने बताया कि उसका पति मनाली में किसी और लड़की के साथ था। मेरे भाई ने देखा तो उनका पीछा किया। फिर उसकी जानकारी मुझे दी। मनाली से आने पर जब पति से पूछा तो उसने बेरहमी से पीटा और घर से जाने को कह दिया। न्यूड वीडियो बना करता था ब्लैकमेल शिकायतकर्ता के अनुसार वह एक दिन बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान आरोपी पति ने उसे जबरन बाहर खींचा और उसका न्यूड वीडियो बना दिया। वो रोकती रही लेकिन वह नहीं माना और उसका वीडियो बना दिया। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। वहीं पीड़िता की मांग है कि आरोपी नशा करता है। जिसके चलते उसका डोप टेस्ट कराया जाएगा। जिससे सच सामने आ जाएगा।