Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-36 स्थित पार्क में 23 वर्षीय सुहानी की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विनय (निवासी बुड़ैल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मुलाकात से पहले चाकू खरीदा था और घटना से पूर्व नशा भी किया था। पुलिस के अनुसार, सुहानी (निवासी सेक्टर 35) ने हाल ही में अपनी सगाई होने की बात आरोपी को बताई थी। इससे नाराज होकर विनय ने उसे “आखिरी बार” मिलने के लिए मनाया। रविवार को वह योजनाबद्ध तरीके से पार्क पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सुहानी पर सगाई तोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। जब युवती वहां से जाने लगी तो विनय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गले पर गहरा वार होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भागने की कोशिश घटना के बाद आरोपी अपने घर बुड़ैल पहुंचा, कपड़े बदले और बैग लेकर सेक्टर 43 बस स्टैंड पहुंच गया। वह बिहार स्थित अपने गांव भागने की फिराक में था। हालांकि, पूरी रात बस स्टैंड पर ही बैठा रहा। इसी दौरान तलाश में जुटी सेक्टर-36 थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को यह जानकारी नहीं थी कि सुहानी की मौत हो चुकी है। उसे लगा था कि वह केवल घायल हुई है और बाद में मामला सुलझ जाएगा। नशे की लत और पूर्व विवाद पुलिस के मुताबिक, विनय इन दिनों बेरोजगार था और कभी-कभी नशा (चिट्टा) व शराब का सेवन करता था। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन एक सप्ताह पूर्व वह पंजाब के मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गया था, जिसके बाद उसकी बाइक जब्त की गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।